डॉ. अनिरुद्ध सिंह चौहान ने बताए Braces और Invisalign Aligners से जुड़े अहम पहलू
दांतों की सही बनावट, ट्रीटमेंट के विकल्पों और डेंटल हेल्थ से जुड़े सवालों के दिए जवाब
जयपुर। खूबसूरत मुस्कान केवल चेहरे की खूबसूरती ही नहीं बढ़ाती, बल्कि व्यक्ति के आत्मविश्वास को भी मजबूत बनाती है। इसी विषय को ध्यान में रखते हुए Box FM पर डेंटल हेल्थ पर एक एक्सक्लूसिव रेडियो पॉडकास्ट प्रसारित किया। इसमें जयपुर स्थित Dental Seva के डायरेक्टर एवं MDS (Periodontology & Implantology) डॉ. अनिरुद्ध सिंह चौहान शामिल हुए। इस पॉडकास्ट का संचालन RJ रविंद्र ने किया।
पॉडकास्ट का मुख्य विषय ‘Braces and Invisalign Aligners’ रहा, जिसमें दांतों को सीधा करने के पारंपरिक ब्रेसेस और आधुनिक अलाइनर्स से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. चौहान ने दोनों ट्रीटमेंट विकल्पों की कार्यप्रणाली, उनके फायदों और सही विकल्प चुनते समय ध्यान रखने वाली बातों पर जानकारी साझा की।
बातचीत के दौरान यह भी चर्चा हुई कि किन परिस्थितियों में पारंपरिक ब्रेसेस उपयोगी हो सकते हैं, Invisalign Aligners किस तरह काम करते हैं और किसी व्यक्ति के लिए सही ट्रीटमेंट का चुनाव किन बातों पर निर्भर करता है। डॉ. चौहान ने दांतों की बनावट और ओरल हेल्थ से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को सरल और सहज भाषा में समझाया, ताकि श्रोता इस विषय को आसानी से समझ सकें।
श्रोताओं के सवालों के दिए जवाबइस इंटरैक्टिव पॉडकास्ट में श्रोताओं को भी अपनी जिज्ञासाएं साझा करने का अवसर मिला। डॉ. चौहान ने ब्रेसेस, Invisalign Aligners और दांतों की सेहत से जुड़े सवालों के जवाब देते हुए ट्रीटमेंट से संबंधित उपयोगी जानकारियां साझा कीं। इस संवाद का उद्देश्य लोगों को डेंटल हेल्थ के प्रति जागरूक करना और दांतों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सही जानकारी तक पहुंच आसान बनाना रहा।
पॉडकास्ट का एक खास आकर्षण रैपिड फायर राउंड भी रहा, जिसमें डॉ. चौहान ने दंत चिकित्सा और सामान्य डेंटल केयर से जुड़े कई रोचक एवं ज्ञानवर्धक सवालों के जवाब दिए। इस दौर ने बातचीत को और भी दिलचस्प बनाया तथा श्रोताओं तक उपयोगी जानकारी पहुंचाने का एक सहज माध्यम तैयार किया।
Box FM के इस विशेष पॉडकास्ट के माध्यम से डेंटल हेल्थ जैसे महत्वपूर्ण विषय को संवादात्मक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम ने दांतों की सही देखभाल, उपलब्ध ट्रीटमेंट विकल्पों को समझने और किसी भी डेंटल प्रक्रिया से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेने के महत्व को सामने रखा।
Box FM के बारे में-
Box FM एक डिजिटल ऑडियो, वेब रेडियो और पॉडकास्ट प्लेटफॉर्म है, जो रेडियो कार्यक्रमों, इंटरव्यू, पॉडकास्ट और जनहित से जुड़े विषयों के माध्यम से श्रोताओं तक उपयोगी एवं जानकारीपूर्ण कंटेंट पहुंचाता है। इसका प्रसारण भारत सहित 175 से भी ज़्यादा देशों तक बॉक्स एफएम ऐप के माध्यम से हो रहा है।







