विशेष बच्चों की सेवा में आगे आया जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज

SHARE:

300 स्टील की थालियां-कटोरियां और 300 सैनिटरी पैड किए भेंट, बालिकाओं को स्वच्छता व गुड टच-बैड टच की दी जानकारी

जोधपुर। जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज, जोधपुर की ओर से मानकलाव स्थित सुचेता कृपलानी शिक्षण संस्थान में विशेष बच्चों के लिए सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। फेडरेशन ऑफिसर एवं ग्रुप की संरक्षक निरूपा पटवा के नेतृत्व में संस्थान के मंदबुद्धि, दिव्यांग, मूक-बधिर एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए      300 स्टील की थालियां, कटोरियों सहित भेंट की गईं।इसके साथ ही बालिकाओं के लिए 300 सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए।

इस सेवा कार्य का उद्देश्य बच्चों को भोजन करने तथा भोजन के बाद थाली धोने में सुविधा उपलब्ध कराना था। वहीं बालिकाओं को सैनिटरी पैड वितरित कर व्यक्तिगत स्वच्छता एवं मासिक धर्म के दौरान हाईजीन के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। निरूपा पटवा ने बालिकाओं को गुड टच-बैड टच की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें किसी भी अनुचित व्यवहार से डरने की आवश्यकता नहीं है और ऐसी स्थिति में बिना झिझक किसी विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी देनी चाहिए।

कार्यक्रम में प्रमुख सहयोगी नीलू शर्मा रहीं, जिन्होंने अपने पति अशोक शर्मा की स्मृति में अन्ना पैकर्स के नाम से सेवा सामग्री भेंट की। इस अवसर पर तुलसाराम परिहार, भगवती सेन, निष्का शर्मा सहित ग्रुप के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

नीलू शर्मा ने बताया कि जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज, जोधपुर द्वारा सेवा कार्यों के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान भी निरंतर चलाया जा रहा है। ग्रुप अध्यक्ष तारा सोलंकी ने बताया कि फेडरेशन ऑफिसर एवं ग्रुप की संरक्षक निरूपा पटवा ने संस्थान की आवश्यकताओं को लेकर चर्चा की और भविष्य में भी जरूरत की सामग्री उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने आगामी *22 तारीख को संस्थान में एक दिन के सम्पूर्ण भोजन की व्यवस्था* करने की भी घोषणा की।

संस्थान के लक्ष्मण सिंह एवं रसोई प्रमुख जसु महाराज ने निरूपा पटवा एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए सेवा कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं संस्थान के संस्थापक भेरूसिंह भाटी ने प्रमुख सहयोगी नीलू शर्मा एवं फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा का माला व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि समाज के विशेष बच्चों के लिए छोटी-सी संवेदनशील पहल भी उनके दैनिक जीवन को आसान बनाने के साथ-साथ उनके आत्मसम्मान और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।

Picture of Jodhpur Kee Aavaaj

Jodhpur Kee Aavaaj

19
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें